श्रीनगर, 9 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।
सुरक्षाबलों ने पडगामपोरा गांव में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद जैसे ही गांव को चारों ओर से घेर लिया, गोलीबारी शुरू हो गई।
पुलिस ने बताया, “शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया कि तीन से चार आतंकवादी छिपे हुए हैं।”
मुठभेड़ की खबर के बाद पडगामपोरा गांव के पास ही बनिहाल-बारामूला रेलगाड़ी सेवा को रोक दिया गया।
dharmpath.com dharmpath