फिल्म ‘पोकेमौन’ में काम कर सकते है रेनॉल्ड्स और जैकमैन

लॉस एंजिलस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पोकेमोन’ के लिए रयान रेनॉल्ड्स, ह्यूग जैकमैन, मार्क वाह्लबर्ग और ड्वेन जॉनसन जैसे शीर्ष अभिनेताओं के नाम पर विचार किया जा रहा है।

इस परियोजना की घोषणा पिछले साल मोबाइल गेम ‘पोकेमोन गो’ की बढ़ती लोकप्रियता के बीच किया गया था। ‘डिटेक्टिव पिकाचु’ नाम से इस फिल्म का निर्देशन रोब लेटरमैन करेंगे।

‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ ने द हशटैग शो के हवाले से बताया कि फिल्म के निर्माता अभिनेताओं की तलाश कर रहे हैं।

रेनॉल्ड्स इस साल ‘लाइफ’ और ‘द हिटमैन बॉडीगार्ड’ में दिखे थे। उनकी अगली फिल्म है ‘डेडपूल 2’ जोकि जून 1, 2018 को रिलीज होगी। जैकमैन को आखरी बार फिल्म ‘लोगन’ में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्में हैं- ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’ और ‘फ्रंट रनर’।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493