मप्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

भोपाल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपों के पर्व दीपावली के मौके पर राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए, सुख समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने दीपावली पर्व पर अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का त्योहार अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। यह त्योहार हमें विश्व में शांति, सदभाव और एकता के साथ रहने की प्रेरणा देता है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने प्रकाश पर्व दिवाली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनकी समृद्धि की कामना की है। यादव ने कहा कि समृद्धि का यह प्रकाश प्रदेश के जन-जन तक पहुंचे और सभी लोगों की जिंदगी भी प्रकाशमय हो।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, “दिवाली सामाजिक सरोकार, भारतीय संस्कृति, परंपरा और हमारे गौरव से जुड़ा पर्व है। इस पर्व में हम सभी मिलकर अपने साथ ही देश और प्रदेश की समृद्धि एवं शांति की कामना करें।”

राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने प्रदेशवासियों को दिवाली पर्व पर शुभकामनाएं दी है। मंत्रीगण ने अपने संदेश में कहा है कि दीपों का पर्व दिवाली हमें अंधेरे से उजाले की ओर निरंतर चलते रहने की प्रेरणा देता है।

मंत्री जयंत मलैया, गोपाल भार्गव, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, कुसुम महदेले, कुंवर विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, रुस्तम सिंह, ओमप्रकाश धुर्वे, उमाशंकर गुप्ता, अर्चना चिटनिस, यशोधरा राजे सिंधिया, पारसचंद्र जैन, राजेंद्र शुक्ल, अंतर सिंह आर्य, रामपाल सिंह, माया सिंह, भूपेंद्र सिंह और जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि दीपावली का पर्व सामाजिक सदभाव और भाईचारे के साथ रहने का संदेश भी देता है।

इसी तरह राज्य मंत्री दीपक जोशी, लालसिंह आर्य, शरद जैन, सुरेंद्र पटवा, हर्ष सिंह, संजय सत्येंद्र पाठक, ललिता यादव, विश्वास सारंग और सूर्यप्रकाश मीना ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493