फिल्म बाजार में विचार साझा करेंगे फिलिप

पणजी, 18 नवंबर (आईएएनएस)। ‘द डार्क नाइट’, ‘क्राउचिंग टाइगर’, ‘हिडन ड्रेगन’ और ‘असैसिन्स क्रीड’ जैसी फिल्मों के निर्माता फिलिप ली यहां एनएफडीसी फिल्म बाजार 2016 में अपने विचारों से लोगों को अवगत कराएंगे।

बयान के मुताबिक, ली फिल्म बाजार के 10वें ज्ञान श्रृंखला सत्र के ‘माउंटिंग एंड पोजिशनिंग द एपिक एक्रोस कल्चर’ में अपने विचार साझा करेंगे।

ज्ञान श्रृंखला में विशेष प्रस्तुतियां, व्याख्यान और प्रमुख नीति निमार्ताओं और फिल्मोद्योग के बाजार प्रेरकों के बीच पैनल चर्चा का आयोजन होगा।

फिल्म बाजार में वह अपने महत्वपूर्ण विचार साझा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493