कोलकाता, 18 नवंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच के दौरन रवींद्र सरोवर स्टेडियम के बाहर स्कार्फ बेचने वाले फेरी वालों का व्यापार भी प्राभवित हुआ है।
गुरुवार को एटलेटिको दे कोलकाता और नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के बीच हुए मैच के दौरान स्कार्फ बेचने वालों का धंधा नहीं चला।
उन्होंने इसकी वजह केंद्र सरकार द्वारा 500-1000 के नोटों को बंद किया जाना बताया।
ज्यादातर नॉर्थईस्ट के स्कार्फ बेच रहे एक युवा फेरी वाले ने कहा, “अगर हम सभी जर्सी नहीं बेच पाते तो स्कार्फ बेचने के बाद हम खुशी के साथ घर जाते हैं। इस बार ऐसा लग रहा है कि कोई किसी भी चीज पर पैसा खत्म नहीं करना चाहता।”
उन्होंने कहा, “नॉर्थईस्ट के समर्थक यहां आते हैं और हमारा सामान खरीदते हैं, लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि नोटबंदी ने सभी को बुरी तरह से प्रभावित किया है।”
एक और फेरीवाले ने कहा कि मैच में मौजूद समर्थक ज्यादतर कमी पूरी करने वाले हैं न कि कड़े समर्थक।
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वे टिकट खरीदे होंगे। हमने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समय भी ईडन गरडस स्टेडियम के बाहर भी सामान बेचा था। यहां उस तरह की भीड़ नहीं है। जाहिर सी बात है कि नोटबंदी बड़ी समस्या है। हम यहां मैच शुरू होने से दो घंटे पहले से मौजूद हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।”
dharmpath.com dharmpath