फीके पड़ रहे रिएलिटी शो : शेरॉन

लॉस एंजेलिस, 15 जून (आईएएनएस)। गायिका शेरॉन कोर्र को लगता है कि रिएलिटी शो की चमक अब फीकी पड़ रही है। वह मौजूदा संगीत प्रतिस्पर्धाओं की भी आलोचना करती हैं। उनका मानना है कि इन प्रतिस्पर्धाओं ने नए कलाकारों को गुमराह किया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 45 वर्षीया शेरॉन का मानना है कि लोकप्रिय रिएलिटी शो ‘एक्स फैक्टर’ एक घटिया कार्यक्रम है, क्योंकि इससे नई प्रतिभाओं और युवा कलाकारों के मन में संगीत जगत को लेकर गलत छवि बन रही है।

‘द वॉयस’ के आयरिश संस्करण में बतौर निर्णायक नजर आने वाली शेरॉन ने एक रेडियो कार्यक्रम में कहा, “मैं ‘द वॉयस’ के साथ जुड़ी, क्योंकि मुझे लगा कि यह ‘द एक्स फैक्टर’ के विरुद्ध काम करेगा।”

शेरॉन ने कहा, “मुझे ‘द वॉयस’ पसंद आया, क्योंकि इसमें सिर्फ अच्छे गायन को चुना जाता है, अच्छी शक्ल वाले गायकों को नहीं।”

उन्होंने कहा, “एक सोच बन गई है कि गायक बनना है, तो आपको अच्छा दिखना भी होगा, लेकिन संगीत जगत में कई ऐसी प्रतिभाएं हैं, जो सुपरमॉडल नहीं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493