बिहार में मौसम साफ

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून से पहले की बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया, “राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है। मंगलवार को राज्य में मानसून प्रवेश कर जाएगा।”

केन्द्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री, गया का 25.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 36़1 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493