न्यूयार्क, 15 जून (आईएएनएस)। गायक हैरी स्टाइल्स इन दिनों विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल सारा सैंपायो के साथ वक्त गुजार रहे हैं। दोनों को यहां एक होटल में साथ देखा गया था।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 21 वर्षीय हैरी गुरुवार को मैनहट्टन में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने लाल रंग की कमीज पहन रखी थी और पार्टी में पुर्तगाली मॉडल सारा भी उनके साथ थीं।
हैरी और सारा को लुडलॉ होटल के बाहर एक-दूसरे से प्यार जताते और चूमते हुए भी देखा गया।
एक सूत्र ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “विदा होते समय जिस तरह से दोनों एक दूसरे के गले लग रहे थे और एक दूसरे को चूम रहे थे, उससे लगता है कि उनके बीच कुछ चल रहा है। यहीं नहीं, सारा जाने के बाद फिर से हैरी के पास लौटी थीं और फिर दोनों ने साथ वक्त गुजारा।”
dharmpath.com dharmpath