अम्मान, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। जॉर्डन के प्रिंस अली बेन अल हुसैन ने बुधवार को कहा कि वह फिर से फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़े होंगे। जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रो न्यूज से यह जानकारी मिली।
फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव अगले वर्ष 26 फरवरी को होना है।
प्रिंस अली इससे पहले इसी वर्ष मई में हुए चुनाव में भी सेप ब्लाटर के खिलाफ खड़ हुए थे। मई में हुए चुनाव में पड़े कुल 209 मतों में 206 अवैध मत पाए गए थे, जिसमें से प्रिंस अली को 73 मत मिले थे।
ब्लाटर को 133 मत मिला और चूंकि किसी भी प्रत्याशी को दो तिहाई बहुमत हासिल नहीं हुआ, दूसरे चरण का मतदान करवाना पड़ा। दूसरे चरण में साधारण बहुमत की जरूरत होती है।
अल हुसैन ने हालांकि दूसरे चरण के मतदान से अपना नाम वापस ले लिया और ब्लाटर लगातार पांचवीं बार स्वत: अध्यक्ष चुन लिए गए।
इस बीच भ्रष्टाचार के व्यापक आरोप में फीफा के सात अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फीफा के भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरने के बाद ब्लाटर ने अध्यक्ष चुने जाने के कुछ ही दिन बाद इस्तीफे की घोषणा कर दी।
dharmpath.com dharmpath