फीफा अध्यक्ष बनने की कोई चाह नहीं : पेले

कोलकाता, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। फुटबाल के बेताज बादशाह कहे जाने वाले पेले ने सोमवार को कहा कि उनकी फीफा अध्यक्ष बनने की कोई मंशा नहीं है।

कोलकाता, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। फुटबाल के बेताज बादशाह कहे जाने वाले पेले ने सोमवार को कहा कि उनकी फीफा अध्यक्ष बनने की कोई मंशा नहीं है।

पेले ने हालंकि भ्रष्टाचार के अरोपों से घिरे फुटबाल के शीर्ष संगठन से जुड़े सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। पेले ने साफ कर दिया कि उनसे फीफा में भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल न किए जाएं।

पेले ने यहां संवाददाताओं से कहा, “नहीं, मेरा फीफा अध्यक्ष बनने का कोई इरादा नहीं है।”

पेले ने कहा कि बीते 10 साल में जितने भी फुटबाल खिलाड़ियों ने इस खेल की शोभा बढ़ाई है, उनमें लियोनेल मेसी श्रेष्ठ हैं। पेले ने हालांकि पूर्व दिग्गजों की मेसी से तुलना से इंकार कर दिया।

पेले ने कहा कि आज की तारीख में भी कई महान खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी शैली में अंतर है। मेसी और क्रिस्टयानो रोनाल्डो के खेल में अंतर है और उसी तरह पूर्व के महान खिलाड़ियों और मेसी तथा रोनाल्डो के बीच अंतर है, लिहाजा इनकी तुलना ठीक नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493