महिला टेनिस : स्पेन की गैरबाइन ने जीता चीन ओपन खिताब

बीजिंग, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व की पांचवी वरीयता प्राप्त स्पेन की गैरबाइन मुगुरूजा ने रविवार को फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड की तिमिया बेक्सिंज्की को हराकर चीन ओपन का महिला एकल खिताब अपने नाम किया।

गैरबाइन ने फाइनल मुकाबले में विश्व की 17वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेक्सिंज्की को 7-5, 6-4 से सीधे सटों से मात दी।

गैरबाइन ने अपने करियर का दूसरा और सबसे बड़ा खिताब हासिल पर कहा, “मैं बीजिंग में हर हाल में जीतना चाहती थी और आखिरकार मैंने यह कर दिखाया। मेरे लिए यह जीत एक बहुत बड़ी उपलिब्ध है।”

स्पेन की 22 वर्षीया खिलाड़ी को सोमवार को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल होगा। इस रैंकिंग में वह रूस की मारिया शेरापोवा से केवल एक रैंक पीछे होंगी।

महिला टेनिा संघ (डब्ल्यूटीए) फाइनल्स 25 अक्टूबर से सिंगापुर में शुरू होंगे।

गैरबाइन ने कहा कि इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए उन्हें आराम की जरूरत है, क्योंकि वह अब भी अपनी चोट से सही तरह से नहीं उबर पाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493