फीफा के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने जताया शोक

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ हावेलांगे का मंगलवार को निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। वह निमोनिया से पीड़ित होने के बाद रियो डी जनेरियो के अस्पताल में भर्ती थे।

टेमर ने कहा, “खेल जगत ने अपने सबसे महत्वपूर्ण मार्गदर्शकों में से एक को खो दिया।”

पूर्व ओलम्पिक तैराक हावेलांगे ने 1974 से 1998 तक फीफा अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

उनकी अध्यक्षता में फीफा एक छोटे संगठन से विकसित हो एक बड़ा संगठन बना। इस दौरान उनके कार्यकाल पर भी भ्रष्टाचार के छींटे पड़े।

हावेलांगे 1963 से 2011 तक अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण इस पद से इस्तीफा दिया था।

ब्राजील के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा, “जोआओ ने स्वयं को खेल के विकास के लिए समर्पित कर दिया। इस दुख भरे समय में उनके परिजनों और दोस्तों के साथ हमारा समर्थन है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493