फीफा ने अपने महासचिव वाल्के को बर्खास्त किया

ज्यूरिख, 13 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने बुधवार को अपने महासचिव जेरोम वाल्को को बर्खास्त करने की घोषणा की।

फ्रांस निवासी 55 साल के वाल्के को इससे पहले विश्व कप के टिकटों की बिक्री में कथित धांधली के आरोप में निलम्बित किया गया था।

फीफा की एथिक्स कमिटि ने नियम तोड़ने को ल ेकर बीते साल 17 सितम्बर को वाल्के को कार्यमुक्त कर दिया था।

फीफा ने बुधवार को जारी बयान में कहा, “फीफा की आपात समिति ने नौ जनवरी, 2016 को वाल्के को बर्खास्त करने का फैसला किया। वाल्के को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है।”

फीफा ने कहा कि कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर को इस पद पर आसीन किया जा रहा है।

फीफा की एथिक्स कमिटि ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वाल्के नौ साल तक फुटबाल से जुड़ी किसी भी गतिविधि में शरीक नहीं हो सकेंगे।

बीते दिसम्बर में फीफा प्रमुख सैप ब्लाटर और उपाध्यक्ष माइकल प्लाटिनी को एथिक्स कमिटि ने आठ साल के लिए निलम्बित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493