फीफा ने कुवैत फुटबाल संघ पर लगाया प्रतिबंध हटाया

कुवैत, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा गियानी इन्फैंटीनो ने कुवैत फुटबाल संघ पर लगे दो साल के प्रतिबंध को हटाए जाने की घोषणा की है।

गियानी ने कहा कि कुवैत फुटबाल संघ पर लगे इस प्रतिबंध को आधिकारिक रूप से हटा दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कुवैत के एमिर शेख सबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह के साथ मुलाकात के बाद फीफा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें आशा है कि इस प्रतिबंध के हटने से राष्ट्र में फुटबाल के एक नई सदी की शुरुआत होगी।

एमिर ने प्रतिबंध को हटाने और कुवैत एथलीटों के समर्थन के लिए फीफा प्रमुख का आभार जताया। पिछले रविवार को कुवैत संसद ने खेल कानूनों को लागू करने के लिए हामी भर दी थी।

फीफा ने 2015 में देश की फुटबाल निकाय के संचालन में सरकार के हस्तक्षेप के आरोप के तहत कुवैत के राष्ट्रीय फुटबाल संघ पर प्रतिबंध लगा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493