ज्यूरिख, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा की रैंकिंग में भारतीय फुटबाल टीम 10 स्थान नीचे फिसलते हुए 107वें स्थान पर पहुंच गई है।
इस बीच, जर्मनी ने ब्राजील को पछाड़ते हुए एक बार फिर फीफा रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली फुटबाल टीम ने हाल ही में खेले गए तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ रहा है। इसके बाद भारतीय टीम को अगस्त में फीफा रैंकिंग में 97वां स्थान हासिल हुआ था।
त्रिकोणीय फुटबाल सीरीज में भारत ने जहां मॉरीशस और सैंट किट्स को मात दी थी, वहीं नेविस के साथ उसका मैच ड्रॉ हुआ था।
इसके बाद भारत ने 2019 एएफसी एशिया कप क्वालीफिकेशन के तीसरे दौर में मकाऊ को विदेशी जमीं पर मात दी थी।
मई के बाद से पहली बार भारत फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 टीमों की रैंकिंग से बाहर हुआ है।
फीफा रैंकिंग में जर्मनी से पिछड़ने के बाद ब्राजील दूसरे और यूरोपिय चैम्पियन पुर्तगाल तीसरे स्थान पर है।
इसके अलावा, अर्जेटीना की टीम एक स्थान फिसलते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
इस रैंकिंग में शीर्ष-10 टीमों की सूची में बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, चिली और कोलंबिया शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath