नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। रियलटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले पहलवान संग्राम सिंह शुक्रवार को पहली के.डी. जाधव कुश्ती चैम्पियनशिप में अमेरिका के केविन रेडफोर्ड जूनियर से मुकाबला करेंगे
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। रियलटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले पहलवान संग्राम सिंह शुक्रवार को पहली के.डी. जाधव कुश्ती चैम्पियनशिप में अमेरिका के केविन रेडफोर्ड जूनियर से मुकाबला करेंगे
यह नए प्रारूप में होने वाली कुश्ती आमतौर पर होने वाली कुश्ती से अलग होगी जहां मैट की जगह रिंग होगा जिसके मैच तालकटोरा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
वर्ल्ड प्रो रेसलिंग और दो बार कॉमनवेल्थ हेवीवेट चैम्पियन संग्राम सिंह मुकाबले से एक दिन पहले पूरे आत्मविश्वास में दिखे। उनकी रणनीति अपने विपक्षी को चारों खाने चित करने की है।
फेस ऑफ के दौरान संग्राम ने गुरुवार को कहा, “मैंने इस मुकाबले के लिए काफी मेहनत की है और आठ किलो वजन कम किया है। मैं इस मैच का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा था और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि केविन का स्टेमिना और स्पीड मेरी काबिलियत के आगे टिक नहीं पाएगी।”
अमेरिकी रेसलर ने संग्राम की बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह बेशक संग्राम की तरह अनुभवी नहीं हैं, लेकिन उनके पास संग्राम को हैरान करने वाली रणनीति है।
उन्होंने कहा, “मैं अपने विपक्षी के ज्यादा वीडियोज देखने में यकीन नहीं रखता, लेकिन मैं जानता हूं कि मैं युवा हूं और तेज भी। मैं उन्हें हराने के लिए सकारात्मक हूं और अपनी रणनीति से उन्हें हैरान कर दूंगा।”
इस चैम्पियनशिप में कुल पांच मुकाबले होंगे जिनमें से चार अंडरकार्ड होंगे। इसके मैच अलग तरह के प्रारुप में खेले जाएंगे जिसमें तीन-तीन मिनट के छह राउंड होंगे।
पहले मुकाबले में प्रतीक भक्त और संजय देसवाल भिड़ेंगे। दूसरे मैच में स्टूडेंट ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता लाभांशू ऋषिकेश का सामना ओम प्रकाश से होगा। तीसरे मैच में शेपाल यादव के सामने सचिन अत्री की चुनौती होगी। इस चैम्पियनशिप में एक महिलाओं का मुकाबला भी रखा गया है जिसमें एकता की भिड़ंत आकांक्षा से होगी।
इस चैम्पियनशिप को, ओलम्पिक में भारत को पहल पदक दिलाने वाले पहलवान के.डी. जाधव को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसका मकसद रेसलिंग को नए अवतार में देश के कोने-कोने में पहुंचाना है।
dharmpath.com dharmpath