मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता जुबर खान टीवी शो ‘फीयर फाइल्स-डर की सच्ची तस्वीरें’ में अपनी भूमिका को लेकर बेहद खुश हैं।
वह टीवी शो ‘कसम-तेरे प्यार की’ में नजर चुके हैं।
जुबर ने अपने बयान में कहा, “मैं ‘फीयर फाइल्स..’ की शूटिंग करने के लिए उत्साहित हूं। हमारा एपिसोड कथकली पर आधारित होगा। मैं एक निर्देशक विश्व का किरदार निभा रहा हूं। यह एक दिलचस्प कहानी है।”
एपिसोड का प्रसारण जल्द ही जी टीवी चैनल पर होगा।
dharmpath.com dharmpath