अमेरिका : भारतीय छात्र की हत्या के संदिग्ध की पुलिस मुठभेड़ में मौत

न्यूयार्क, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के कंसास शहर में भारतीय छात्र की हत्या के संदिग्ध की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।

संदिग्ध ने तीन पुलिस अधिकारियों को गोली मारकर घायल कर दिया जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसे गोली मार दी।

समाचार पत्र ‘कंसास सिटी स्टार’ के अनुसार, कंसास में शरथ कोप्पू की हत्या के मामले में जिस संदिग्ध की निगरानी की जा रही थी, उसकी पुलिस मुठभेड़ में रविवार को मौत हो गई।

तेलंगाना के एक छात्र कोप्पू (25) की एक रेस्तरां में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस घटना के पीछे डकैती की संभावना जताई जा रही है।

कोप्पू कंसास सिटी की यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी में कंप्यूटर साइंस की परास्नातक डिग्री हासिल करने के लिए जनवरी में अमेरिका आया था।

इस घटना में घायल हुए तीनों पुलिस अधिकारी खतरे से बाहर हैं।

‘द स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि मारा गया संदिग्ध वही शख्स है जिसकी तस्वीर रेस्तरां में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए सामने आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493