राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे साहिल फुल

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। ‘कुंडली भाग्य’ और ‘उतरन’ जैसे टीवी धारावाहिकों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता साहिल डिजिटल प्रोजेक्ट ‘द बर्थडे गिफ्ट’ में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंट का किरदार निभाएंगे।

वह इससे पहले विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड 2’ में नजर आ चुके हैं।

साहिल ने कहा, “यह बंगाली फिल्मकार अरिंदम चक्रबर्ती और बायोसीन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित की जा रही एक वेब सीरीज है।”

अभिनेता ने कहा, “मैं मुख्य भूमिका निभाने को लेकर खुश हूं। मैं एक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंट का किरदार निभा रहा हूं। वह अपने काम के प्रति गंभीर है। वह नरम दिल और रोमांटिक भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493