फुकुशिमा से परमाणु रिएक्टरों को हटाने पर चर्चा

टोक्यो, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। एक अंतर्राष्ट्रीय फोरम ने जापान में निष्क्रिय फुकुशिमा दाइची परमाणु संयत्र से परमाणु रिएक्टरों को हटाने को लेकर चर्चा की शुरुआत की है।

सरकारी प्रसारक एनएचके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने तरीके की पहली दो दिवसीय बैठक फुकुशिमा प्रांत के इवाकी शहर में रविवार को शुरू हुई।

बैठक का आयोजन सरकार समर्थित न्यूक्लियर डैमेज कंपेंशेसन एंड डिकमिशनिंग फेसिलिटेशन कॉरपोरेशन ने किया।

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) तथा आर्थिक सहयोग व विकास संगठन (ओईसीडी) के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक स्थल पर उन रोबोट का भी प्रदर्शन किया गया, जो परमाणु संयंत्र से रिएक्टरों को हटाने का काम करेंगे।

कॉरपोरेशन प्रमुख हाजिमु यामाना के मुताबिक, फोरम का उद्देश्य जापान व अन्य देशों के विशेषज्ञों के बीच प्रौद्योगिकी बहस छेड़ना है, जो फुकुशिमा व इसके आसपास के निवासियों को जानकारी प्रदान करने का काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493