फुटबाल : इटली ने विश्व कप क्वालीफायर में लेशेनस्टीन को 5-0 से हराया

उडिने (इटली), 12 जून (आईएएनएस)। इटली ने 2018 विश्व कप क्वालीफायर के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए लेशेनस्टीन को 5-0 से करारी मात दी है।

इस जीत के बाद वह ग्रुप-जी में स्पेन के साथ शीर्ष स्थान की दौड़ में शामिल हो गया है।

इस मैच में इटली के लिए लोरेंजो इनसाइग्ने ने पहला गोल किया। वहीं दूसरे हाफ में आंद्रे बेलोटी, ईडर, फ्रेड्रेरिको बर्नाड्श्ची और मोनोवलो गाब्बियादिनी ने गोल मारे।

इसी के साथ इटली के 16 अंक हो गए हैं। हालांकि स्पेन के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन वह गोल अंतर से इटली से आगे है।

इटली ने आक्रामक शुरुआत की और दो मिनट बाद ही गोल मार दिया, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद भी उसने गोल के कई प्रयास किए लेकिन वह गोलपोस्ट में नहीं गए।

34वें मिनट में लोरेंजो ने इटली के लिए पहला गोल मारा।

दूसरे हाफ में सात मिनट बाद ही बेलोटी ने इटली के लिए दूसरा गोल किया। दो मिनट बाद ईडर ने इटली को 3-0 से आगे कर दिया।

बर्नाड्श्ची ने टीम के लिए चौथा गोल मारा। यह उनका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला गोल था। इंजुरी टाइम में पांचवां गोल गाब्बियादिनी ने किया और इटली को जीत दिलाई।

इटली के कोच वेंतुरा ने कहा, “पहले हाफ में जो हमने सीखा वो हमें स्पेन के खिलाफ होने वाले अगले मैच में मदद करेगा। जब आप बिना कुछ सोच जल्दबाजी में चीजें करते हो तो आप रास्ता भटक जाते हो।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493