जानकारी के अनुसार, नीमगांव थाना क्षेत्र में बेवजह कस्बा निवासी रामसेवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वहीं इसकी पत्नी उसे घर में सामान लाने के लिए कह रही थी, जो उसे नागवार लग रहा था। इससे पहले भी वह अपनी पत्नी के साथ कई बार मारपीट कर चुका था।
बीते दिनों भी रात में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई और रामसेवक सुबह का इंतजार करने लगा। जब उसकी पत्नी सुबह खेत की तरफ गई तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब वह जमीन पर गिर गई तो हत्यारे पति ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर लेकर बेहजम चौकी जा पहुंचा।
चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी हाथ में सिर देखकर चौंक गए। उसने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
मामले की खबर लगते ही जिले के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
dharmpath.com dharmpath