फुटबाल : कोपेट की हैट्रिक, सांतोस ने साओ पाउलो को 3-2 से हराया

रियो डी जनेरियो, 10 जुलाई (आईएएनएस)। कोलंबिया के अंतर्राष्ट्रीय विंगर जोनाथन कोपेट की हैट्रिक की बदौलत उनके ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब सांतोस एफसी ने सेरी-ए में साओ पाउलो को 3-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 29 वर्षीय कोपेट ने रविवार को खेले गए मैच में हाफ टाइम से पहले काफी करीब से पहला गोल मारा। इसके कुछ देर बाद ही हेडर के जरिए उन्होंने दूसरा गोल दागा।

कोपेट ने 60वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागते हुए टीम की जीत लगभग तय कर दी थी। लेकिन इसके बाद मेहमान टीम ने दो लगातार गोल कर मेजबान टीम को परेशानी में डाल दिया था। उसके लिए शायलोन और रॉबर्ट अरबोलेडा ने गोल किए।

सांतोस ने हालांकि इसके बाद कोई और गोल नहीं होने दिया और सेरी-ए में के मौजूदा सीजन में अब तक 12 मैचों में अपनी छठी जीत दर्ज की। वह 20 टीमों की अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है।

साओ पाउलो ने पिछले सप्ताह खराब प्रदर्शन के चलते अपने कोच रोजेरियो सेनी को बर्खास्त कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493