फुटबाल खिलाड़ी नेउस्तादतेर, शिरोकोव रूस की टीम में शामिल

मॉस्को, 22 मई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब श्हाल्के के मिडफील्डर रोमान नेउस्तादतेर और सीएसकेए मॉस्को के मिडफील्डर रोमान शिरोकोव को यूरो फुटबाल टूर्नामेंट के लिए रूस की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी टॉस के अनुसार, रूस फुटबाल संघ (आरएफयू) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किए बयान में कहा कि यूरो 2016 के लिए संभावित 23 फुटबाल खिलाड़ियों की सूची जारी।

रूस की राष्ट्रीय टीम 24 मई को मॉस्को और इसके बाद प्रशिक्षण के लिए स्विट्जरलैंड जाएगी।

चोटिल होने के कारण डिफेंडर यूरी झिरकोव और ओलेग कुजमिन टीम के साथ टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे।

बयान में कहा गया, “एफसी रुबिन डिफेंडर ओलेग घुटने में परेशानी के कारण टीम में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उनके इलाज और पुनर्वास के लिए फैसला लिया जाएगा। जेनित फुटबाल क्लब के यूरी को राष्ट्रीय टीम में कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण शामिल नहीं किया गया है।”

यूरो 2016 का आयोजन फ्रांस में 10 जून से 10 जुलाई तक होगा। ग्रुप स्तर पर रूस का सामना इंग्लैंड से 11 जून, स्लोवाकिया से 15 जून और वेल्स से 20 जून को होगा।

रूस को एक जून के चेक गणराज्य के खिलाफ और पांच जून को सर्बिया के खिलाफ मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493