‘फुटबाल खिलाडी नेतृत्व कौशल विकसित करें’

दुबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के कोच फैबियो कापेलो और एंटोनी कोंटे और बेल्जियम की राष्ट्रीय टीम के मैनेजर मारे विलमोट्स ने कहा है कि फुटबाल खिलाड़ियों को शीर्ष पर पहुंचने के लिए सिर्फ अपने खेल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने अन्दर नेतृत्व कौशल विकसित करने की भी जरूरत है।

सोमवार को 10वें दुबई खेल परिषद के आखिरी दिन “हाऊ टू स्टे एट टॉप” नामक वार्ता इन तीनों कोचों ने यह बात कही।

कापेलो ने कहा, “युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को हमेशा ही कोच का सम्मान करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “आपको खिलाड़ियों को यह समझाने की जरूरत है कि राष्ट्र के लिए खेलना क्या होता है। आपको टीम के अंदर से नेतृत्व करने वाले खिलाड़ियों को बाहर लाने की जरूरत है।”

वहीं विलमोट्स ने युवा खिलाड़ियों को गंभीर रहने और अपनी जिम्मेदारी के बारे में सोचने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी टीम में मजाक करने वालों को पसंद नहीं करता हूं। आपको पेशेवर तरीके से मैच खेलना चाहिए।”

इटली के कोंटे ने टीम के सबसे अच्छे खिलाड़ी और कोच के बीच अच्छे संबंधों पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा, “प्रतिभावान खिलाड़ी कोच को अच्छे सुझाव दे सकता है। वह टीम के खिलाड़ियों और कोच के प्रति सम्मान रखता है।”

तीनों ही कोचों का मानना था कि हर खिलाड़ी के लिए फिट रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493