लॉस एंजेलिस, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री-गायिका ब्री लार्सन का कहना है कि उन्होंने ‘रूम’ की शू्टिंग के दौरान मातृत्व के बारे में काफी कुछ सीखा।
लार्सन ने बताया कि इस फिल्म से मिली सीख ने उन्हें अपनी मां से बचपन में अनजाने में की गई गलतियों की माफी मांगने के लिए तैयार किया।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 26 वर्षीया अभिनेत्री इस फिल्म में एक अपहृत मां का किरदार निभाया है, जो पूरी फिल्म में एक ही स्थान पर रहती है।
लॉरेंस ने बताया कि भुतहा फिल्म में एक मां का किरदार निभाने से वह और भी बेहतर तरीके से अपनी मां को समझ पाई हैं।
अभिनेत्री ने कहा, “शूटिंग के बाद जब मैं अपने घर में रोती थी, तो अपनी मां को याद करते हुए बचपन में अनजाने में की गई गलतियों की माफी मांगती थी।”
लॉरेंस ने कहा, “इस किरदार में अचानक मैं अपने बचपन को अपनी मां के नजरिए से समझ पाने में सक्षम हुई हूं।”
dharmpath.com dharmpath