फुटबाल खेलने की प्ररेणा माराडोना से मिली : मेसी

बार्सिलोना, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। बार्सिलोना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने शानिवार को कहा कि फुटबाल खेलने के उन्हें पूर्व फुटबाल दिग्गज डिएगो माराडोना ने प्रेरित किया है।

‘गोल डॉट कॉम’ से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने कभी किसी का अनुसरण नहीं किया लेकिन मैं जब भी सोचता हूं तो 1993 की बात मुझे याद आती है जब डिएगो घर लौटे थे।”

उन्होंने आगे कहा,”जब वह स्पेन से लौटे तो न्यूवेल ओल्ड वॉयस के साथ जुड़े थे और यूएसए 94 में क्वालीफाई करने वाली राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। अगर मुझे किसी ने प्ररित किया है तो वह निश्चित ही माराडोना हैं।”

उन्होंने अपनी सफलता के बार में कहा, “मैं फुटबाल का आनंद लेता हूं। मैं तब तक खेलता रहूंगा जब तक मेरा मन करेगा। लेकिन मैं फुटबाल से मनोग्रहीत नहीं हूं इसके अलावा भी जिंदगी में बहुत सी चीजें हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं सामान्य रूप से जीने की कोशिश करता हूं। मैं अपने परिवार और दोस्तों से साथ समय बिताता हूं और जीवन का लुत्फ लेता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493