पणजी, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। गोवा के डोंगरी में एक केकड़े पर छिड़ा विवाद इतना बढ़ गया कि इसके चलते एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई।
अगाकैम पुलिस ने शुक्रवार देर रात सुदेश मयेकर के साथ जानलेवा झगड़ा करने के लिए 32 वर्षीय संजय हल्दनकर पर धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों डोंगरी के एक जलमार्ग में केकड़े और मछली पकड़ रहे थे। यह स्थान केकड़े और मछली पकड़ने के लिए मशहूर है।
पुलिस ने बताया कि विवाद शुक्रवार देर रात उस समय शुरू हुआ, जब संजय ने कहा कि केकड़ा उसके जाल में फंसा है, जबकि सुदेश ने कहा कि केकड़े को उसने पकड़ा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “लड़ाई शुरू होने के बाद आरोपी ने पीड़ित को धक्का दिया। पीड़ित के गिरने के बाद उसके सिर में चोट आई। जिसके बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”
dharmpath.com dharmpath