फुटबाल : चैम्पियंस लीग में जगह बनाने करीब मैनचेस्टर सिटी

मैनचेस्टर, 17 मई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने वेस्ट ब्रोमविच अल्बियोन को 3-1 से मात देकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में तीसरा स्थान हासिल करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

इसी के साथ क्लब 2017-18 में होने वाली यूईएफए चैम्पियंस लीग में जगह बनाने के भी करीब पहुंच गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पांचवें स्थान पर काबिज आर्सेनल को सदरलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल करने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

मैनचेस्टी सिटी की टीम अंकतालिका में 75 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उससे दो अंक पीछे लीवरपूल और तीन अंक पीछे अर्सेनल है। मैनचेस्टर सिटी गोल अंतर के मामले में लीवरपूल और अर्सेनल से आगे है।

अगर मैनचेस्टर सिटी क्लब ईपीएल के इस सत्र के अपने आखिरी मैच में वाटफोर्ट के खिलाफ हार से बच जाता है तो वह तीसरे स्थान पर ही रहेगा। मिडिल्सब्रा को हराकर लीवरपूल चौथे स्थान के साथ इस सत्र का अंत कर सकता है।

आर्सेनल के लिए स्थिति काफी पेचिदा है। चौथा स्थान हासिल करने के लिए उसे न सिर्फ एवरटोन के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी बल्कि लीवरपूल की हार या ड्रॉ की दुआ करनी होगी।

मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ वेस्ट ब्रोमविच की मजबूत रक्षापंक्ति चली नहीं। वह मंगलवार को हुए मैच में आधे घंट में ही 2-0 से पीछ हो गई। 27वें मिनट में ग्रेब्रिएल जीसस ने और दो मिनट बाद केबन डी ब्रूने ने मैनचेस्टर सिटी के लिए गोल दागे।

57वें मिनट में याया टूरे ने गोल कर मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से आगे कर दिया।

मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले वेस्ट ब्रोमविच के लिए हाल रोबसन कानु ने सांत्वना गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493