फुटबाल जगत से 3-4 सप्ताह के लिए बाहर हुए मार्चिसियो

तुरिन, 26 अगस्त (आईएएनएस)। इटली फुटबाल चैम्पियन जुवेंतस का कहना है कि मिडफील्डर क्लाडियो मार्चिसियो चोटिल होने की वजह से लगभग एक माह तक फुटबाल जगत से बाहर हो गए हैं।

क्लब ने बताया कि मार्चिसियो के बाएं घुटने में चोट लग गई है।

अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में जुवेंतस ने कहा, “बाएं घुटने में दर्द की समस्या के कारण बार्सिलोना में मार्चिसियो का मेडिकल टेस्ट हुआ। उन्हें पहले भी इसी घुटने में चोट लगी थी और इस कारण बार्सिलोना में उनके घुटने की विशेष जांच हुई, जो डॉक्टर कुगाट ने की। इस दौरान, उनके साथ क्लब के डॉक्टर क्लॉडियो रीगो भी थे।”

क्लब ने बयान में बताया कि जांच में सामने आया कि मार्चिसियो को मांसपेशियों में मजबूती के लिए एक खास थेरेपी से गुजरना होगा। इस कारण वह करीब एक माह तक फुटबाल के मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493