फुटबाल : जॉर्डन के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने शनिवार को जॉर्डन के खिलाफ अम्मान में होने वाले मुकाबले से पहले यहां 22 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

इस टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया जो चीन के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। भारत यह दोस्ताना मुकाबले अगल वर्ष होने वाले एएफसी एशियन कप की तैयारियों के रूप में खेल रहा है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने कांस्टेनटाइन के हवाले से बताया, “हम एशियन कप में अच्छा करना चाहते हैं और जॉर्डन के खिलाफ होने वाले मुकाबले से हमें मदद मिलेगी। जॉर्डन एक अच्छी टीम है और उनके पास कई सारे अच्छे खिलाड़ी हैं।”

जॉर्डन फीफा रैकिंग में फिलहाल 112वें स्थान पर काबिज है और पिछले दोस्ताना मुकाबले में उसे फीफा विश्व कप में फाइनल तक पहुंचे वाली क्रोएशिया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

टीम :

गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह।

डिफेंडर : प्रीतम कोटाल, निशु कुमार, संदेश झिंगन, अनस एडाथोडिका, सलाम रंजन सिंह, सुभाशीष बोस, नारायण दास, जैरी लालरिंजुआला।

मिडफील्डर : उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, प्रणॉय हलदर, अनिरुद्ध थापा, विनित राय, जर्मनप्रीत सिंह, हलीचरण नारजरी, असीक कुरुनीयन।

फारवर्ड : जेजे लालपेखलुआ, सुमित पासी, बलवंत सिंह, मनवीर सिंह।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493