रोम, 29 मई (आईएएनएस)। रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाने वाली इटली की टीम ने सोमवार को खेले गए दोस्ताना मुकाबले में साउदी अरब को 2-1 से हरा दिया।
सेंट गालेन के केबुन पार्क स्टेडियम में इटली की टीम एक समय मारियो बोलेटेली और आंद्रिया बेलोटी के गोलों की मदद से 2-0 से आगे था लेकिन इस साल विश्व कप खेलने जा रहे साउदी अरब ने याहया अल शेहरी के गोल की मदद से उसे चौंका दिया।
ऐसा लगा कि साउदी अरब बराबरी कर लेगा लेकिन किस्मत ने उसका साथ दिया और अंतत उसे जीत मिल गई।
इटली की टीम को पांच मैचों में लगातार हार के बाद पहली जीत मिली है।
दूसरी ओर, साउदी अरब को विश्व कप से पहले अब 3 जून को पेरू और 8 जून को जर्मनी के खिलाफ दो और दोस्ताना मैच खेलने हैं। साउदी अरब को ग्रुप-ए में जगह मिली है।
dharmpath.com dharmpath