तिरुवनंतपुरम, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)ने मंगलवार को कहा कि केरल तटों पर दक्षिणपश्चिम मानसून की पहली होने के साथ भारत में बारिश का मौसम पूर्वानुमान से तीन दिन पहले ही पहुंच गया है।
तिरुवनंतपुरम, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)ने मंगलवार को कहा कि केरल तटों पर दक्षिणपश्चिम मानसून की पहली होने के साथ भारत में बारिश का मौसम पूर्वानुमान से तीन दिन पहले ही पहुंच गया है।
आईएमडी ने कहा, “बीते तीन-चार दिनों से केरल में व्यापक बारिश हुई है। केरल में मानसून की बारिश की निगरानी के 14 केंद्रों ने 25 मई से 60 फीसदी से ज्यादा बारिश की सूचना दी है।”
दक्षिण पश्चिम मानसून, दक्षिणपूर्व अरब सागर, मालदीव इलाके, पूरे लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों व दक्षिण पश्चिम के कुछ अन्य हिस्सों, मध्य व उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ चुका है।
मानसून के उत्तर की तरफ बढ़ने के साथ बारिश के मौसम की शुरुआत मानी जाती है।
भारत में 2018 में 97 फीसदी की औसत बारिश के साथ सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है।
dharmpath.com dharmpath