फुटबाल : दोस्ताना मैच के लिए पराग्वे की टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना

असुन्सियन (पराग्वे), 14 नवंबर (आईएएनएस)। पराग्वे की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के नौ खिलाड़ी 20 नवंबर को होने वाले दोस्ताना मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पराग्वे के डिफेंडर जुआन पेटिनो ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले यहां असुन्सियन हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि टीम के नवनियुक्त कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो के लिए टीम को परखने का मौका होगा।

पेटिनो के साथ गोलकीपर सेंटियागो रोजस, अल्फ्रेडो एगुइलर, एंटोनी सिल्वा, डिफेंडर जुआन एस्कोबार, सेंटियागो अर्जेमेंडिया, रोड्रिगो रोजस, मिडफील्डर रिचर्ड ओर्टिज और बलास सासेरेस भी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं।

ओसोरियो ने दोस्ताना मैच के लिए 24 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। पराग्वे की टीम 2010 विश्वकप का क्वार्टर फाइनल खेलने के आठ साल बाद दक्षिण अफ्रीका की धरती पर अपना पहला मैच खेलने जा रही है।

57 वर्षीय ओसोरियो सितंबर में पराग्वे फुटबाल टीम के कोच बने हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम 2010 के बाद से एक बार भी विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493