रोटरडैम, 5 जून (आईएएनएस)। अगले साल फीफा विश्व कप के क्वालीफायर में शुक्रवार को लक्जमबर्ग से भिड़ने से पहले नीदरलैंड ने एक दोस्ताना मुकाबले में आइवरी कोस्टा को 5-0 से करारी मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोरक्को के खिलाफ पिछले बुधवार 2-1 से जीत हासिल करने के बाद अंतरिम कोच फ्रेड ग्रिम ने रविवार को आठ अलग खिलाड़ियों को उतारा जो पिछले मैच का हिस्सा नहीं थे। सिर्फ स्ट्राइकर विंसेंट जानसेन, मेमफिस डेपे और डिफेंडर जोएल वेल्टमैन ही टीम में अपनी जगह बचा पाए थे।
वेल्टमैन ने नीदरलैंड के लिए पहला गोल 13वें मिनट में किया। उन्होंने डेपे के शानदार कॉर्नर को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचाया। यह नीदरलैंड की टीम के लिए उनका पहला गोल था।
कप्तान अर्जेन रोबेन ने पेनाल्टी पर दूसरा गोल मारा। तीसरा गोल 36वें मिनट में आया। रोबेन के क्रास पर वेल्टमैन ने अपना दूसरा गोल मारा।
पहले हाफ की समाप्ति के बाद स्कोर नीदरलैंड के पक्ष में 3-0 से था।
दूसरे हाफ में डेवी क्लासेन और विंसेंट जानेसेन ने कुछ मौके गंवाने के बाद स्कोर 5-0 कर आइवरी कोस्टा को करारी शिकस्त दी।
dharmpath.com dharmpath