हैरी स्टाइल्स शौचालय के उपकरण का विज्ञापन करेंगे

लंदन, 5 जून (आईएएनएस)। गायक हैरी स्टाइल्स का कहना है कि उन्हें शीवी के मुख्य चेहरा बनने के लिए काफी धनराशि दी गई है। यह महिलाओं के शौचायल में उपयोग होने वाला एक उपकरण है, जिसे समारोहों और अभियानों में उपयोग किया जा सकता है।

डेलीस्टार की रपट के मुताबिक, उनके द्वारा सबसे अनोखे विज्ञापन करने से संबंधित सवाल पूछे जाने पर 23 वर्षीय गायक ने कहा ‘शीवी’।

स्टाइल्स और उनके प्रबंधन ने 2012 में इस विज्ञापन का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था।

उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझे फूलों का एक गुलदस्ता भेजा था और मैं नहीं जानता था कि मैं उनके साथ कुछ करने जा रहा हूं। मैंने सोचा कि उन्होंने मुझे मेरे मित्रों को देने के लिए दिया हो।”

2012 में वन डायरेक्शन वर्ल्ड टूर के दौरान सोशल मीडिया पर इस विषय पर लिखने के बाद स्टाइल्स ने इस पेशकश को तुरंत ही स्वीकार कर लिया था।

18 वर्षीय गायक के होटल के बेडरूम में एक प्लास्टिक डिवाइस का पैकेज आने के बाद वह इसे लेकर उत्सुक हुए थे।

उन्होंने ट्वीट किया, “अपने कमरे में शीवी का एक बॉक्स पाया है।” इसका नतीजा हुआ कि शीवी सोशल मीडिया की दुनिया में प्रसिद्ध होने लगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493