फुटबाल : बायर्न ने आर्सेनल को 5-1 से हराया

म्यूनिख, 5 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के शीर्ष फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने चैम्पियंस लीग मुकाबले में इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल को 5-1 के बड़े अंतर से हराया।

जोसेप गुआर्डियोला के मार्गदर्शन में जर्मन क्लब ने बुधवार को हुए मैच में बेहद आक्रामक शुरुआत की और 55 मिनट के भीतर 4-0 से बढ़त हासिल कर ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आर्सेनल के लिए ओलीवियर गिराउड 69वें मिनट में एकमात्र सांत्वना गोल दाग सके। जर्मनी के स्टार स्ट्राइकर थॉमस म्यूलर ने अपना दूसरा गोल दागते हुए बायर्न की बढ़त को 5-1 कर दिया।

बायर्न के लिए रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने 10वें मिनट में ही पहला गोल कर दिया, जिसे म्यूलर ने 29वें मिनट में 2-0 कर दिया। डेविड अलाबा के 44वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत बायर्न ने मध्यांतर तक 3-0 की बढ़त ले ली।

मध्यांतर के बाद भी बायर्न का आक्रमण जारी रहा और नीदरलैंड्स के दिग्गज अर्जेन रोब्बेन ने 55वें मिनट में चौथा गोल कर दिया।

इस जीत के साथ बायर्न चैम्पियंस लीग ग्रुप-एफ में शीर्ष पर पहुंच गया। ओलम्पियाकोस एफसी के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493