फुटबाल : बार्सिलोना ने डेम्बेले के बिना किया अभ्यास

बार्सिलोना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के ओसमाने डेम्बेले ने स्पेनिश लीग में रियल बेतिस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय फ्रांस के डेम्बेले पेट संबंधी समस्या के कारण अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए।

बार्सिलोना की टीम ने मंगलवार को चैम्पियंस लीग में इंटर मिलान के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद एक दिन आराम किया था और फिर गुरुवार को वह अभ्यास के लिए मैदान पर लौटी। टीम में शामिल अर्जेटीना के फारवर्ड लियोनल मेसी और फ्रांस के डिफेंडर सेमुअल उमिती को अभी भी चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

बार्सिलोना रविवार को कैम्प नाउ में रियल बेतिस से भिड़ेगा। उससे पहले टीम आखिरी बार अपना अभ्यास करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493