नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। रेल मंत्री पीयूष गोयल जहां राष्ट्रीय परिवहन में सुरक्षा और अवसंरचना में सुधार पर जोर दे रहे हैं, वहीं भारत में रेल दुर्घटना में मारे जाने वालों और घायल होने वालों की संख्या में 84 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पिछले 12 महीनों में (2017 के अक्टूबर से 2018 के सितंबर तक) दुर्घटना से होनेवाली मौतें घटकर 40 रही हैं। जबकि 2016 के अक्टूबर से 2017 के सितंबर की अवधि में रेल दुर्घटना में 244 लोग मारे गए थे।”
उन्होंने कहा, “यह 84 फीसदी की गिरावट है।”
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाओं में घायल होनेवालों में आश्चर्यजनक रूप से कमी आई है।
उन्होंने कहा, “पिछले 12 महीनों में (2017 के अक्टूबर से 2018 के सितंबर तक) दुर्घटना में घायल होनेवालों की संख्या घटकर केवल 56 रही है। जबकि 2016 के अक्टूबर से 2017 के सितंबर की अवधि में रेल दुर्घटना में 491 लोग घायल हुए थे।”
अधिकारी ने बताया कि पिछले 12 महीनों में रेलवे ने कुल 2,257 किलोमीटर रेल पटरियों का नवीनीकरण किया है।
उन्होंने कहा कि नवीनीकरण की दर में 55 फीसदी की तेजी आई है।
अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही रेलवे का पंक्चुअली स्कोर भी बढ़ा है, जो अप्रैल में 62 फीसदी था, सितंबर में बढ़कर 74 फीसदी हो गया है।
अधिकारी ने बताया कि रेल पटरियों के नवीनीकरण के अलावा रेलवे ने यूएसएफडी (व्हिकुलर अल्ट्रासोनिक फ्लो डिटेक्शन) प्रणाली लगा रही है, जो पटरियों की गड़बड़ियों को तेजी से बता सकती है और मैनुअल प्रणाली की तुलना में शुरुआत में ही पता लगा सकती है।
dharmpath.com dharmpath