हॉकी : राष्ट्रीय जूनियर शिविर के लिए 34 सदस्यीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी जूनियर पुरुष हॉकी राष्ट्रीय शिविर के लिए शुक्रवार को हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को 34 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

यह शिविर 11 नवम्बर से बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में आयोजित होगा। चार सप्ताह तक चलने वाले इस शिविर का समापन 15 दिसम्बर को होगा।

जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच जूड फेलिक्स ने कहा, “भुवनेश्वर में जारी सीनियर टीम के शिविर में जूनियर खिलाड़ियों को मौका मिलना पुरस्कार की तरह है। मुझे आशा है कि इससे युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।”

कोच फेलिक्स ने कहा, “11 नवम्बर से शुरू होने वाले जूनियर शिविर में हम फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करेंगे और शिविर के पहले सप्ताह में अपने प्रदर्शन में हर प्रकार से सुधार लाने की कोशिश भी करेंगे।”

जूनियर टीम के छह खिलाड़ी सुमन बेक, मंदीप मोर, यशदीप सिवाच, विशाल अंतिल, गुरुसाहिब जीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा वर्तमान में सीनियर टीम के साथ भुवनेश्वर में जारी शिविर में शामिल हैं। ये खिलाड़ी 23 नवम्बर को जूनियर टीम के शिविर में शामिल होंगे।

शिविर के लिए चयनित 34 सदस्यीय जूनियर टीम :

गोलकीपर : पंकज कुमार रजाक, पवन, कमलबीर सिंह।

डिफेंडर : सुमन बेक, मोहम्मद फराज, संजय, सोमजीत, मंदीप मोर, परमजीत सिंह, दिनाचंद्रा सिंह, प्रिंस, वरिंदर सिंह, लुगुन सिरिल।

मिडफील्डर : अक्षय अवस्थी, सेस ग्रेगोरी, यशदीप सिवाच, हरमनजीत सिंह, विष्णु कुमार सोनकर, विशाल अंतिल, नीरज कुमार, रबिचंद्र सिंह, हर्षदीप सिंह।

फारवर्ड : सुदीप चिरमाको, मनिंदर सिंह, गुरुसाहिबजीत सिंह, अमनदीप सिंह, अभिलाष स्टालिन, अभिषेक, एच. मणि सिंह, प्रभजोत सिंह, शिवम आनंद, शिलानंद लाकड़ा और राहुल कुमार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493