हो ची मिन्ह, 24 फरवरी (आईएएनएस)। वियतनाम फुटबाल क्लब बेकामेक्स बिन्ह डुओंग और चीन के फुटबाल क्लब जिआंगसु सुननिंग के बीच एएफसी चैम्पियंस लीग (एसीएल) में हुआ मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को हुए मैच में बिन्ह डुओंग की टीम 4-3-3 की रणनीति के साथ मैदान पर उतरी। जिआंगसु की टीम ने 4-2-3-1 की रणनीति अपनाई।
दोनों टीमों ने शुरुआत से एक दूसरे पर हमले किए। चीनी क्लब के मिडफील्डर जी शियांग ने 13वें मिनट पर मैच का पहला गोल दागा।
बिन्ह के लिए पहली सफलता 28वें मिनट में पेनल्टी के रूप में आई। बिन्ह के खिलाड़ी न्गुयेन एन्ह डुक ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
इसके बाद दोनों टीमों ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा लेकिन गोल नहीं कर सकीं और मैच ड्रॉ रहा।
dharmpath.com dharmpath