फुटबाल : भारत की यू-16 टीम ने कोरिया से खेला ड्रॉ

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत अंडर-16 फुटबाल टीम ने चार राष्ट्रों के हुआ शान कप सीएफए इंटरनेशनल यूथ फुटबाल टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच में शनिवार को दक्षिण कोरिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

भारत ने 13वें मिनट में ही बढ़त ले ली होती लेकिन गिव्सन का शॉट गोलपोस्ट के करीब से बाहर चला गया।

भारत ने हालांकि मौके बनाने जारी रखे। गिव्सन को इसी बीच 39वें मिनट में दूसरा मौका मिला जिसे कोरिया के गोलकीपर ने नकार दिया। 44वें मिनट में कोरिया के पास बढ़त लेने का मौका आया था जिसे वो गंवा बैठी। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं।

60वें मिनट में बीके के शॉट को एक बार फिर कोरिया के गोलकीपर ने रोक लिया। 75वें मिनट में मैच का पहला गोल कोरिया की तरफ से आया। भारतीय टीम ने वापसी करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और 77वें मिनट में मिली पेनाल्टी पर विक्रम प्रताप सिंह ने गोल कर भारत को 1-1 से बराबरी दिला दी। अंत तक स्कोर यही रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493