स्पाइडर मैन के सह-सर्जक स्टीव डिटको नहीं रहे

न्यूयॉर्क, 7 जुलाई (आईएएनएस)। स्टैन ली के साथ मिलकर स्पाइडर मैन और डॉक्टर स्ट्रेंज का सृजन करने वाले कलाकार स्टीव डिटको नहीं रहे। वह 90 वर्ष के थे।

वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।

हालांकि, उनके निधन की वजह अभी नहीं बताई गई है। डिटको 20 जून को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले और ऐसा माना जाता है कि दो दिन पहले ही उनका निधन हो गया था।

वर्ष 1961 में डिटको और ली ने स्पाइडर-मैन का सृजन किया था। मार्वल कॉमिक्स के एडिटर-इन-चीफ ली ने स्पाइडर शक्तियों वाले एक किशोर सुपरहीरो के विचार पर जैक किर्बी के काम से संतुष्ट न होने के बाद उन्होंने डिटको को यह काम सौंप दिया था।

डिटको ने डॉक्टर ऑक्टोपस, सैंडमैन, लिजार्ड और ग्रीन गोबलिन जैसे स्पाइडर-मैन के क्लासिक किरदार सृजित करने में मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493