फुटबाल : मैनचेस्टर युनाइटेड ने गोलकीपर गिया के करार को बढ़ाया

लंदन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने गोलकीपर डेविड डि गिया के करार को 2019-20 सीजन तक बढ़ाने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के गिया का करार अगले साल जून में समाप्त होना था, लेकिन युनाइटेड उन्हें लंबे समय तक अपने साथ रखना चाहता है।

कोच जोस मोरिन्हो ने कहा कि गिया क्लब में बने रहना चाहते हैं और वह एक नए करार पर हस्ताक्षर करेंगे।

उन्होंने कहा, “वह दुनिया के सबसे अच्छे गोलकीपर हैं और यदि आप का लक्ष्य एक बड़ा क्लब बनना है तो आपको दुनिया के सबसे अच्छे गोलकीपर की जरूरत पड़ेगी।”

डि गिया 2011 में एटलेटिको मेड्रिड को छोड़कर युनाइटेड से जुड़े थे। वह पिछले पांच सीजन में से चार में क्ल्ब के प्लेयर ऑफ द ईयर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493