लोटस मेक-अप इंडिया फैशन वीक 13 मार्च से

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) ने द्विवार्षिक लोटस मेक-अप इंडिया फैशन वीक (एलएमआईएफडब्ल्यू) 2019 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह 13 मार्च से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होगा।

कार्यक्रम का आखिरी दिन पर्ल एकेडमी को समर्पित होगा।

शीर्ष फैशन संस्था एफडीसीआई के अध्यक्ष सुनील सेठी ने एक बयान में कहा, “हम फैशन शो के शीर्षक प्रायोजक के रूप में लोटस मेक-अप के साथ अपने संबंधों को जारी रखते हुए काफी प्रसन्न हैं।”

उन्होंने कहा, “इस साल यह शो फैशन की तेजी से बदलती गतिशीलता के लिए एक नया दृष्टिकोण पेश करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493