फुटबाल : रोमांचक मैच में बार्सिलोना ने विलारियल को हराया

मेड्रिड, 2 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने एक बार फिर शुरुआत में पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए विलारियल को 3-2 से हराकर ला लीगा खिताब पर अपनी दावेदारी बरकरार रखी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार रात हुए इस मैच के 30वें मिनट में डेनिस केरिसेव ने पहला गोल कर विलारियल को बढ़त दिलाई।

इसके बाद 45वें मिनट में नेमार ने बार्सिलोना को बराबरी दिला दी। मैच का रोमांच हालांकि यहीं खत्म नहीं हुआ और छह मिनट बाद विएटो ने गोल कर विलारियल को 2-1 से आगे कर दिया।

बार्सिलोना ने यहां शानदार वापसी की और अगले पांच मिनट में दो गोल कर दिए। बार्सिलोना की ओर से दूसरा गोल राफिन्हा और तीसरा गोल लियोनेल मेसी ने दागा।

बार्सिलोना फिलहाल ला लीगा अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद रियल मेड्रिड से केवल एक अंक पीछे है।

अन्य मैचों में सेविला ने एस्पानियोल को 3-2 और एथलेटिक क्लब बिल्बाओ ने लेवांते को 2-0 से हराया। वहीं, अल्मेरिया ने गेटाफे को 1-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493