फोर्टालेजा (ब्राजील), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल टीम ने विलियन के दो गोलों की बदौलत रूस ओलम्पिक-2018 क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में वेनेजुएला को 2-0 से मात दे दी।
ओलम्पिक क्वालीफाइंग में ब्राजील की यह पहली जीत है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्रिस्टियानो सांतोस ने वेनेजुएला के लिए एकमात्र गोल किया जबकि ब्राजील के लिए तीसरा निर्णायक गोल रिकाडरे ओलीवीरा ने दागा।
ब्राजील को पांच दिन पहले ही चिली के हाथों दक्षिण अमेरिकी जोन क्वालीफायर के अपने पहले मैच में 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी।
ब्राजीलियाई टीम खास प्रदर्शन तो नहीं कर पाई, लेकिन अपने आक्रामक अंदाज में लौटती जरूर नजर आई।
ब्राजील के कोच डुंगा को इस बात की भी खुशी होगी कि वह अगले मैच में अपने स्टार स्ट्राइकर और कप्तान नेमार को शामिल कर सकेंगे।
नेमार चार मैचों से प्रतिबंधित चल रहे थे। उन पर यह प्रतिबंध जून में कोपा अमेरिकी टूर्नामेंट के दौरान कोलंबिया के खिलाफ मैच में लगाया गया था।
ब्राजीलियाई टीम अब 13 नवंबर को ब्यूनस आयर्स में अर्जेटीना के खिलाफ अपना अगला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath