पेरिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन और इटली की टीमों ने 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप-जी में अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए अपराजित रहने के सिलसिले को कायम रखा है।
स्पेन ने घरेलू दर्शकों के सामने हुए मैच में इजरायल को 4-1 से मात दी। इसके साथ ही स्पेन विश्व कप क्वालीफायर में लगातार 58वें मैच में अपराजित रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्पेन की तरफ से डेविड सिल्वा, विटोलो, डिएगो कोस्टा और इस्को ने गोल दागे।
मेहमानों के लिए 76वें मिनट में एकमात्र गोल लिओर राफाएलोव ने किया।
इटली और अल्बानिया के बीच खेला गया मैच 57वें मिनट में अल्बानियाई समर्थकों द्वारा मैदान पर सामान फेंकने के कारण कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
मेहमान टीम के समर्थकों का मैदान पर सामान फेंकना मेजबानों को पेनाल्टी दिए जाने के 12 मिनट बाद शुरू हुआ।
स्पेन और इटली दोनों ने पांच दौर के बाद 13 अंक अपने खाते में डाले हैं।
dharmpath.com dharmpath