काठमांडू, 25 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में भारत के नए राजदूत नियुक्त हुए मंजीव सिंह पुरी शनिवार को यहां पहुंच गए।
समाचार पत्र ‘द हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक, भारत ने पुरी की नियुक्ति 11 मार्च को नेपाल में अपने 24वें राजदूत के रूप में की। उनके पूर्ववर्ती रंजीत राय का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हुआ।
पुरी रविवार को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को अपने दस्तावेज सौंपेंगे।
पुरी इससे पहले भारतीय राजदूत के रूप में यूरोपीय संघ, बेल्जियम और लक्जमबर्ग में काम कर चुके हैं।
साल 1959 में जन्मे पुरी 1982 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे।
बेल्जियम से पहले वह 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि थे।
dharmpath.com dharmpath