फेड की दर बढ़ना देश के लिए अच्छा : अधिकारी

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की दर में 25 आधार अंक की वृद्धि भारतीय निर्यात के लिए अच्छी खबर है। यह बात आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने बुधवार को कही।

दास ने ट्विटर पर कहा, “फेड की दर वृद्धि और धीमी गति से आगे बढ़ने का जिक्र उम्मीद के अनुरूप है। भारत इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। आर्थिक तेजी को लेकर फेड का विश्वास हमारे निर्यातकों के लिए शुभ समाचार है।”

बुधवार को फेड ने करीब गत एक दशक में पहली बार मुख्य दर को 0-0.25 फीसदी से बढ़ाकर 0.25-0.50 फीसदी कर दिया।

यह वृद्धि यूं तो छोटी है, यह इस बात का संकेत है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 2007-08 के वित्तीय संकट के बाद सुधार हुआ है।

फेड ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब मजबूत हो चुकी है और इसे अब बैसाखी नहीं चाहिए।

फेड की मौद्रिक नीति निर्मात्री समिति फेडरल ओपेन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की दो दिवसीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई।

दास ने कहा, “अनिश्चितता की समाप्ति और भविष्य में उदार परिदृश्य से उभरती अर्थव्यवस्था में नीति निर्माताओं को मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493